Spread the love

सोलन। किसान अंदोलन को लेकर 8 दिसंबर को होने वाले बंद को लेकर हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के साथ संयुक्त निर्णय लिया गया है की सोलन के बजार बंद नही होंगें दूध, ब्रेड,सब्जी की सप्लाई पूर्ण रहेगी अभी व्यपारी कोरोना काल के नुकसान से बहार नही निकला है ऐसे मे बजारो को बंद करना कोई विकल्प नही है।व्यपारी किसानो के साथ है और हम केंद्र सरकार से आग्रह करते है की वह लाऐ गए कृषी कानून के लिए किसानो मे फैली शंकाओ को बातचीत के चल रहे दौर से दूर करे ।

हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा से हुई मंत्रणा मे उन्होने कहा की किसी भी किसान युनियन ने अखिल भारतीय व्यपार मंडल से बंद को लेकर कोई बातचीत नही की है ऐसे मे हिमाचल व्यपार मंडल किसी तरह के बंद मे शामिल नही होगा।

You missed