बिलासपुर। भराड़ी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब यहां एक 23 वर्षीय युवक का शव कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि युवक यहां अपने ननिहाल में रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भराड़ी के गांव चलाररडू में अजय कुमार (23) का शव कमरे में मिला। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना भराड़ी से एसएचओ सतपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवक यहां अपने ननिहाल में रहता था। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कल सिविल अस्पताल घुमारवीं मे करवाया जाएगा।
