Spread the love

कंडाघाट। क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नगाली में सोमवार को एक पुराने मकान में आग लग गई। मकान में आग लगने से मकान मालिक को करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की तरफ से मकान मालिक को मौके पर फौरी राहत प्रदान की गई है। इस घटना में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जिस मकान में आग लगी है उस मकान में पिछले कई सालों से कोई भी नहीं रहता था। यह मकान कच्ची मिट्टी का बना था व इसकी छत में लकड़ी लगी हुई थी। आग के चलते मकान के अंदर रखा सारा सामान भी राख हो गया है।

जानकारी के अनुसार नगाली पंचायत के जेठना गांव में रहने वाली शांति देवी के पुराने मकान में आग लग गई। गांव के लोगों को इस बारे में तब पता चला जब मकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। गांव के लोग आग बुझाने के लिए मकान की तरफ भागे लेकिन आग इतनी भयानक थी कि जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। मकान में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

उधर, चायल पुलिस सहित स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीएम प्रोबेशन कंडाघाट मयंक शर्मा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की तरफ से 5 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। अभी नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।

You missed