बिलासपुर / सीमा राव : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अर्न्तगत संचालित केन्द्रीय संचार ब्यूरो मंडी द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर से आरम्भ किया गया। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पहले दिन छा़त्र-छात्राओं द्वारा स्वीप और और भारतीय चुनाव प्रणाली नियम पर आधारित नारा लेखन,चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतियां को कैनवास पर उतारा।
इस अवसर पर मतदाता जारूकता रैली का आयोजन भी किया गया । जिसको नायब-तहसील घुमारवीं विकास कौंडल और स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने जहां युवा मतदाताओां को अपने नारों से मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक किया वहीं हाथों की तखतियों में मतदाता जागरूक संदेश से मतदान प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस दौरान प्रान्जली आईटीआई द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
