Spread the love

सोलन। जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किराए के कमरे में चल रहे चरस/भांग की खरीद-फरोख्त के धंधे का पर्दाफ़ाश किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड नंबर 13 क्लीन में सतपाल नामक व्यक्ति अवैध तौर पर चरस/भांग की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है, जिस पर पुलिस ने रीडिंग पार्टी तैयार करके क्लीन पहुंचेl सतपाल के कमरे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 336 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सतपाल मुलता गांव, देहरादून (उत्तराखंड) का निवासी है।

You missed