Spread the love

ऊना। जिला के बाथू स्थित पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट होने से फैक्टरी में कार्यरत 6 मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में 6 लोग जिंदा जले हैं, जिनमें एक बच्ची भी बताई जा रही है। हादसे की वजह जो भी हो, लेकिन घटनास्थल का मंजर दिल दहला देने वाला है।सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। पुलिस व दमकल विभाग की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

अंतिम जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि घायलों व मृतकों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई हैै। हादसे में मरने वाली महिलाएं थी या पुरुष, इस बात की तस्दीक भी फिलहाल नहीं हो पाई है। मौके से दिल दहला देने वाले वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता।

You missed