Spread the love

सोलन : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए ,कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम आम आदमी पार्टी ही लागू करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया कि ओपीएस देना संभव ही नहीं है। जिससे तय हो गया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ नहीं देगी। सुरजीत ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता कर्मचारियों को ओपीएस देने का झूठा वादा कर रहे हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हैं, वहां अभी तक कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ नहीं दिया गया है। हिमाचल में चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ओपीएस देने का झूठा वादा कर रही है जो पूरा होने वाला नहीं है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के कर्मचारियों को केजरीवाल ने ओपीएस देने की गारंटी दी है। केजरीवाल जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए ड्राफ्ट तयारी के लिए निर्देशित कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही ओपीएस का ड्राफ्ट तैयार कर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा .

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी एनपीएस संघ के बैनर तले क्रमिक हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन जयराम सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर कुछ नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने ओपीएस की मांग कर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम किया है। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के तबादले किए गए और केस दर्ज कर प्रताड़ित किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओपीएस को लेकर कर्मचारियों को गुमराह किया है। कहीं ओपीएस को लेकर कमेटी बनाने की घोषणा करते रहे तो कहीं कहते रहे कि दिल्ली में मोदी सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया है। अब कह रहे हैं कि कर्मचारियों को फिलहाल ओपीएस देना संभव ही नहीं है। जिससे साबित होता है कि जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करते रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही हिमाचल के कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ देगी।

By Ashwani

You missed