Spread the love

शिमला। शिमला में छात्र-अभिभावक मंच के सदस्यों आज फिर शिक्षा निदेशालय ( Directorate of Education) का घेराव किया। इस दौरान अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी भी की और निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने को लिए रेगुलेटरी कमीशन ( Regulatory commission) का गठन करने की भी मांग की। मंच ने सरकार पर छात्रों व अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मंच ने सरकार को बयानबाजी करने की जगह केवल ट्यूशन फीस ( Tuition fees) लेने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। इसका अलावा अभिभावकों के लिए सभी तरह की चार्जेस माफ किये जाए साथ ही निजी स्कूलों में भविष्य में भी मनमानी रोकने के लिए कानून लाने की बात कही है।

छात्र अभिभावक मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार को निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने के लिए जल्द अधिसूचना जारी करनी चाहिए। शिक्षा मंत्री चाहे तो पल भर में इसको लेकर अधिसूचना जारी कर सकते है लेकिन केवल बयानबाजी करके छात्रों व अभिभावकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।। सरकार ने पहले कहा था कि निजी स्कूलों को टयूशन फीस के अलावा एनुअल चार्जेज़ व अन्य चार्जेज़ की वसूली की इज़ाज़त नहीं दी जाएगी परन्तु सरकार इसकी अधिसूचना जारी नहीं कर रही है। इसके अलावा निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सरकार को कानून लाकर रेगुलेटरी कमीशन का गठन करना चाहिए।

You missed