आज मकर संक्रांति के त्यौहार पर मां बज्रेश्वरी की पिंडी पर घृत का लेप करके घृतमंडल बनाया जाएगा। इसेक लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। वही मंदिर के पुजारियों द्वारा माता की पिंडी को मक्खन से श्रृंगार करने के लिए लगभग किवंटल 18 क्विंटल मक्खन को तैयार कर लिया गया । कोरोना संकट के कारण लगाई गई पाबंदियों के कारण इस बार माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में इस भव्य आयोजन को देखने के लिए इतना श्रद्धालुओं का हजूम नहीं उमड़ा है। देसी घी दान में देने का सिलसिला श्रद्धालुओं द्वारा रूका नहीं है। अभी आज भी मां के भव्य घृतमंडल का निर्माण किया जाएगा। हालांकि कोरोना महामारी के चलते न तो कोई बड़ा आयोजन हो रहा है और न ही मां का श्रृंगार होते श्रद्धालु देख सकेंगे। ऐसे में सिर्फ पुजारी ही मां का श्रृंगार करेंगे। वहीं घी से मक्खन बनाने वाले पुजारियों का भी पहले कोरोना टेस्ट हुआ है। रिपोर्ट नेगेटिव होने पर ही घी से मक्खन बनाने का काम कर सके हैं।

You missed