शिमला| हिमाचल कांग्रेस के हिमाचल विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा आज हो सकती है। पार्टी 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है, बस औपचारिक घोषणा बाकी है। 11 सीटों पर नाम तय होने हैं, जिनके आज फाइनल होने की उम्मीद है। इनमें से 6 टिकटों पर विवाद के चलते हाईकमान ने सर्वे दोबारा कराया है, जिसकी रिपोर्ट भी आ गई है। 5 कैंडिडेट हाईकमान की पसंद के होंगे। ऐसे में आज बचे हुए 11 उम्मीदवार फाइनल होते ही पार्टी सूची जारी कर देगी, इसकी उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि कांग्रेस में हिमाचल के टिकट तय करने की खींचतान पिछले 44 दिन से चल रही है। टिकट तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की पहली बैठक दिल्ली में 5 सितंबर को हुई। इसके बाद 2 बार स्क्रीनिंग कमेटी और सेंटर इलेक्शन कमेटी (CEC) भी टिकट पर मंथन कर चुकी है। फिर भी टिकट का जिन्न बाहर नहीं निकल पाया, जबकि 2 दिन पहले पार्टी ने 57 सीटों पर टिकट की घोषणा के लिए शिमला में प्रेस कॉफ्रेंस तक बुला दी थी, फिर भी सूची जारी नहीं हो पाई
