हमारे भारत देश में ऐसी कितनी भाषाएँ है लेकिन भारत को मूल रूप से उसकी हिंदी भाषा के लिए ही जाना जाता है। भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में हिंदी के चाहने वाले मिल जाएंगे। हिंदी प्रेमियों के लिए आज का दिन यानी 10 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। हिंदी की लोकप्रियता को लेकर दुनियाभर में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिंदी को स्थापित करने का भी उद्देश्य है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

विश्व हिंदी दिवस हर साल हम 10 जनवरी को मनाते है। आपको बता दें की पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह ने यूपीए की सरकार में साल 2006 को विश्व हिंदी दिवस की घोषणा की थी जिसके बाद विश्व हिंदी दिवस दुनियाभर के भारतीय दूतावास में मनाया जाता है। पहला हिंदी दिवस नॉर्वे के भारतीय दूतावास ने मनाया गया। बाद में दूसरा और तीसरा हिंदी दिवस भारतीय नॉर्वे सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में लेखक सुरेश चन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था।

पहला हिंदी दिवस सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनियाभर में हिंदी के प्रचार-प्रसार करना था। सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। जिस तारीख को पहला सम्मेलन हुआ था, उसी दिन को राष्ट्रीय हिंदी दिवस घोषित कर दिया गया।

भारत में 14 सितंबर को हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर 14 सितंबर 1949 को स्वीकार किया गया था। तब ही से हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। दोनों दिनों को लेकर लोगों को असंमजस्य रहता है। दरअसल, विश्न हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है और राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को होता है। दोनों का उद्देश्य हिंदी का प्रचार प्रसार ही है। विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत का अंतर है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस को इसलिए मनाया जाने लगा क्योंकि हमारे भारत देश में ही हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा मिला था। इसीलिए विश्व हिंदी दिवस को मनाया जाता है ताकि विश्न में भी हिंदी भाषा को वही दर्जा मिले।

You missed