सोलन : हिमाचल में अर्की के पौघाटी-सरोन-सेरी-सांगली सड़क पर एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर पानी निकासी की पुली में गिर गई। गनीमत रही की हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कश्लोग पंचायत के नेवड़ी निवासी नरोत्तम राम अपनी कार में सवार होकर कुनिहार से अपनी परिवार में शादी के लिए राशन का सामान लेकर जा रहा था। जब वह पौघाटी-सेरी सड़क पर सरोन के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित हो गई और पानी की पुली में उतर गई। आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर निकाला और उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही उसके परिजन वहां पहुंच गए और कार को बाहर निकालने का प्रयास किया।
