Spread the love

सोलन। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ जिला सोलन प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर कर्मचारी कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर कार्य रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी कानूनगो वर्ग की समस्याओं के समाधान पर सुस्त रवैया अपनाने व समस्याओं की अनदेखी करने पर पटवारी व कानूनगो आठ से 11 दिसंबर तक रोष स्वरूप अपने-अपने कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी संघ के जिला महासचिव रवि वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जनमानस के माध्यम से भी इस वर्ग के कर्मचारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंच सके।

उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया गया कि पटवारी-कानूनगो वर्ग को दैनिक कार्यों के निष्पादन में आ रही समस्याओं बारे विस्तृत चर्चा हेतु भी प्रदेश कार्यकारिणी को चर्चा के लिए बुलाया जाए। पटवारी व कानूनगो सीधे जनता से जुड़े हुए कर्मचारी है इसलिए दिन-रात प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाइ जा रही कल्याणकारी नीतियों के निष्पादन हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी प्रदेशभर के सभी पटवारी-कानूनगो वर्ग ने पूरी तत्परता से कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर 15 ज्वलंत मांगे सरकार के समक्ष रखी गई है।

यह है मुख्य मांगे :
इसमें नायब तहसीलदार पदोन्नति के लिए कानूनगो वर्ग का कोटा बढ़ाने बारे। सभी उपमंडल कार्यालय में कानूनगो का पद सृजित करने व सभी तहसील-उपतहसीलों में सहायक कार्यालय कानूनगो पटवारी का पद सृजित करना। अनुबंध पटवारी प्रशिक्षण अवधि को सेवाकाल में जोड़ना। पटवारी-कानूनगो वर्ग को तकनीकी श्रेणी घोषित करना। सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देना। सभी पटवार कानूनगों भवनों में निशुल्क बिजली पानी की सुविधा। राजस्व विभाग में सांख्यकीय सहायकों के पदों को भरा जाए या इस पद पर कानूनगो नियुक्त किए जाए।

राजस्व भू-अभिलेख को अपडेट करने हेतु सभी तहसीलों में डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात किए जाएं। विभागीय परीक्षा में एक विषय के पेपर की परीक्षा केवल एक बार ही ली जाए व सभी राजस्व भू अभिलेखों कक्षाओं में उर्दू अनुवाद की व्यवस्था की जाए मुख्य मांगे है।

You missed