Spread the love

धर्मशाला।कांगड़ा जिले में लगभग 2500 लोगों को चिह्नित कर होम आइसोलेट करने की योजना है। प्रशासन सभी उपमंडलों में पिछले 28 दिनों में विदेश और देश के दूसरे राज्यों से आए लोगों का डाटा तैयार कर रहा है।सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को जिला प्रशासन सार्वजनिक कर सकता है कि कांगड़ा जिले के किस उपमंडल में बाहर से कितने लोग आए हैं। मंगलवार से अगले 28 दिन तक होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाएगी।

जो सहयोग नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बाहर से आए लोगों का डाटा तैयार करने के निर्देश प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ता को दिए हैं। उधर, उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहर से आए हर जिलावासी की सूची तैयार की जा रही है। उसके बाद उसे तीन कैटेगिरी में बांटा जाएगा। उसी के आधार पर सभी को होम आइसोलेट किया जाएगा। प्रशासन ने आह्वान किया है जिले के जो दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, सफर के दौरान उनके साथ आए लोग खुद को होम आइसोलेट कर लें। कांगड़ा की एक महिला मरीज दुबई से हवाई जहाज से दिल्ली 18 मार्च को सुबह 6:30 बजे पहुंची थीं। सुबह 8:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से गगल एयरपोर्ट पहुंचीं।
हवाई जहाज में महिला के संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे खुद को आइसोलेट कर लें। टांडा में दाखिल दूसरा पॉजिटिव मरीज 18 मार्च को सिंगापुर से हवाई जहाज से बंगलूरू से आया था। इसी दिन हवाई जहाज से शाम को दिल्ली पहुंचा। शाम 6:15 बजे वह हिमसुता एचआरटीसी की वोल्वो बस से कांगड़ा 19 मार्च को सुबह रानीताल में उतरा। उसके संपर्क में जो भी व्यक्ति आया है, वह आइसोलेशन में जाए।

You missed