शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आयोग के कार्य संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्गठन प्रक्रिया के लिए सर्वप्रथम एक ठोस मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जाए।

भौगोलिक परिस्थितियों और जनसांख्यिकी के आधार पर होगा पुनर्गठन

मुख्यमंत्री ने आयोग को निर्देश दिए कि प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करते समय प्रदेश की विशिष्ट जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी), कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को विशेष रूप से ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोग से महत्वपूर्ण कदम उठाने को कहा:

  • जनता और प्रशासन से लिए जाएं सुझाव: मुख्यमंत्री ने आयोग को निर्देश दिया कि प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के विषय पर आम जनता तथा संबंधित जिला प्रशासन से भी विस्तृत सुझाव प्राप्त किए जाएं।
  • जीएडी (GAD) उपलब्ध करवाएगा हर सुविधा: श्री सुक्खू ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को आयोग के सुचारू कार्य संचालन के लिए पूर्ण प्रशासनिक सहयोग और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, आयोग के सदस्य विशाल पंवर एवं राजेश शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन तथा भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त निदेशक तोरुल एस. रवीश उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed