Spread the love
शिमला। PO Cell उपमंडल रोहड़ू की पुलिस टीम ने दिनांक 14.10.2026 को जांगला बाजार से यशपाल वर्मा (उम्र 47 वर्ष), निवासी जिला शिमला को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय अदालत द्वारा एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था तथा दो अन्य मामलों में उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी थे।आरोपी के विरुद्ध धारा 138 Negotiable Instruments Act के तहत तीन मामले दर्ज हैं। इनमें काला देवी बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 128-3/2024) में ₹1 लाख, विनोद कुमार बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 204-3/2023) में ₹8 लाख तथा हीरा सिंह बनाम यशपाल वर्मा (मामला नंबर 205-3/2023) में ₹5 लाख की राशि संबंधित है। तीनों मामलों में कुल राशि ₹14 लाख है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय ACJM कोर्ट नंबर-1, रोहड़ू के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दिनांक 17.10.2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू, शिमला भेजने के आदेश दिए गए।शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों एवं न्यायालय के वारंटों की तामील के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed