Spread the love
शिमला। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की एथलीट प्रिया ठाकुर ने 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रिया की उपलब्धि पर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रिया की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *