Spread the love

शिमला 13 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अखिल भारतीय कांग्रेस के नेतृत्व में नई दिल्ली में भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि देश मे अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत से देश के संविधान व लोकतंत्र का ह्रास किया है। ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अपने पद से हटना ही पड़ेगा।विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर साबित कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा के वोट चोरी की कोई भी कोशिश सफल नही होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी भी वोट चोरी के प्रयास को  देश मे अब सफल नहीं होने दिया जाएगा।

विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में उनके बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में पहुंचने का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह जोश अब किसी भी स्तर पर कम नही होना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश में भाजपा के काले कारनामों को उजागर करते हुए चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुई  वोट चोरी से जन जन को अवगत करवाया जाए। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने,संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिये एकजुटता के साथ आगे आने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed