Spread the love
शिमला। पुलिस थाना ढली, जिला शिमला में पंजीकृत अभियोग संख्या 06/2026, धारा 20 एवं 29 ND&PS Act के अंतर्गत आरोपी पलविंदर सिंह पुत्र श्री हरविंदर सिंह, निवासी मशोबरा, जिला शिमला के कब्जे से पुलिस द्वारा लगभग 107 ग्राम चरस बरामद की गई थी।मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित अन्वेषण करते हुए आरोपी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय में उसकी जमानत याचिका का प्रभावी ढंग से विरोध किया गया। पुलिस द्वारा मामले से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी की गई।पुलिस के प्रयासों एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के परिणामस्वरूप दिनांक 12.10.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश, CBI कोर्ट, शिमला द्वारा आरोपी पलविंदर सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में साक्ष्य-आधारित अन्वेषण तथा प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से आरोपियों को कानून के दायरे में रखने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed