Spread the love

धर्मशाला। मंडी व हमीरपुर में क्रमश: 4 व 1 मामले के बाद अब कांगड़ा में 6 नए मामले मिले हैं। इसमें 5 की वापसी मुंबई से 18 मई को हुई थी। इन्हें परौर क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। नए मामलों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है, जिसे बैजनाथ की बजाय धर्मशाला अस्पताल में ही शिफ्ट किया जा रहा है।

पाॅजिटिव पाए गए अन्य मामलों में 49 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर का रहने वाला है, जबकि 50 वर्षीय पुरुष का संबंध जयसिंहपुर से है। 44 वर्षीय महिला भवारना की रहने वाली है। इसके अलावा लंबागांव का 48 वर्षीय व्यक्ति भी पाॅजिटिव मिला है। छठे व्यक्ति की वापसी जालंधर से हुई थी, जो पहले से ही सेरी टांडा में दाखिल है। ज़िलाधीश राकेश प्रजापति ने पुष्टि की है।

You missed