Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसी के चलते अब हिमाचल में आज 24 नए मामले की पुष्टि हुई है। जिनमे 10 मामले हमीरपुर से और 8 मामले कांगड़ा जिला से सामने आए है। इसी के साथ सोलन जिला में भी 6 नए मामले सामने आए है।सोलन में आए छह कोरोना पॉज़िटिव मामले जिनमे से चार लोग सोलन के चम्बाघाट में बेर की सेर गांव के पाए गये हैं I यह सभी होम क्वारंटाइन थे I इसी तरह एक मामला राधास्वामी सत्संग भवन सोलन में क्वारंटाइन था जो दिल्ली से भाग कर सोलन आए थे, जिन्हें सोलन पुलिस द्वारा पकड़ कर क्वारिंटाईन सैंटर भेजा गया था उन में से एक कोरोना पॉजिटिव आया है और इसी तरह एक कोरोना संक्रमित परवाणु क्वारंटाइन सेंटर का भी है I

You missed