Spread the love

कांगड़ा। छुट्टी पर घर आए एक 21 वर्षीय फौजी युवक की रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। दोनों का उपचार रैहन अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान अमन (21) पुत्र दीपक, निवासी द्रोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था। सोमवार रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर रैहन से फतेहपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रैहन क्षेत्र में बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए रैहन स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने अमन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
अमन के निधन की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, वहां कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। बेटे की अचानक मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना क्षेत्र में फैलते ही द्रोट और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। छुट्टी के दौरान घर आए युवक की सड़क हादसे में मौत से लोग भी स्तब्ध हैं।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एएसपी धर्मचंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed