शिमला। प्रदेश सरकार ने देवभूमि घूमने आने वालों के लिए बॉर्डर खोल दिए हैं। शुक्रवार को राज्य आपदा प्रबंधन काेष्ठ ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब पर्यटन विभाग टूरिस्टाें के लिए शीघ्र गाइडलइान जारी करेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से पर्यटन काराेबारियाें काे बड़ी राहत मिली है। अनलाॅक-टू के बीच हाेटल काराेबारियों ने सरकार से इस संबंध में लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग की थी। राज्य में कुछ शर्तों के साथ ही टूरिस्ट घूमने आ सकेंगे। इसमें 5 दिन की बुकिंग अनिवार्य होगी और 72 घंटे पहले की कोविड-19 की रिपोर्ट लाना भी जरूरी होगा।
सरकार के आदेशाें के मुताबिक जो भी पर्यटक घूमने आएगा उसके पास 72 घंटे पहले की टेस्ट रिपाेर्ट हाेना जरूरी है। ये टेस्ट रिपाेर्ट आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरी से हाेनी चाहिए। जांच रिपाेर्ट साथ हाेने के बाद पर्यटकाे काे क्वारेंटाइन हाेने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि हिमाचल में पर्यटकों के लिए होटलों को खोलने को लेकर अभी होटल मालिक भी दो राय में बंटे हैं। एक धड़ा चाहता है कि जब देश के कई अन्य राज्य टूरिस्टों के लिए खुल गए हैं तो हिमाचल को भी इसकी तैयारी रखनी चाहिए।
वहीं, दूसरा गुट अभी थोड़ा इंतजार करने के पक्ष में है। उसकी दलील है कि कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा जिस तरह से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए बॉर्डर ओपन नहीं करने चाहिए। इससे हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ सकत हैं जिससे ज्यादा नुकसान होने का खतरा है। वहीं पर्यटकाें काे कम से कम पांच दिन की बुकिंग करके ही अाना हाेगा। सरकार ने इसे अनिवार्य किया है। हिमाचल आने के लिए उन्हें ई-काेविड पास में अपने आप काे रजिस्टर्ड करवाना हाेगा।
देश में कोरोना संकट के बीच कई राज्यों ने पर्यटन गतिविधियां शुरू करने को एसओपी तैयार की है। एसओपी तैयार करने वाले राज्यों में केरल, गोवा, सिक्किम, राजस्थान आदि शामिल हैं। अब हिमाचल ने भी पर्यटन के लिए अपने दरवाजे खाेल दिया है। अनलाॅक -टू की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें पर्यटकाें काे भी कुछ शर्ताें के साथ आने की छूट दी है। पर्यटकाें के पास काेविड-टेस्ट रिपाेर्ट का हाेना जरुरी किया गया है। इसकी विस्तृत गाइडलाइन पर्यटन विभाग अलग से जारी करेगा। -ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव राज्य आपदा प्रबंधन प्राधीकरण
