अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल के दाम बढ़ने से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पांच दिन में चौथी बार दाम बढ़ चुके हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पैसों में हो रही बढ़ोतरी अब तक तीन रुपये से ज्यादा हो चुकी है। कुल 3 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ चुकी है। हिमाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला शहर में आज सामान्य पेट्रोल 97.99 और सुपर पट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर हो गया है। धर्मशाला सहित प्रदेश के अन्य शहरों में पेट्रोल ने शतक लगा दिया है।
