Spread the love

शिमला। आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कैबिनेट से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे करीब साढ़े 12 हजार शिक्षकों को नियमित करने का फैसला लिया है। इसमें 6799 पीटीए, 3400 पैट और 2700 पैरा शिक्षक शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट के इस फैसले ही जानकारी दी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों ही पीटीए, पैट और पैरा शिक्षकों के हक में फैसला सुनाते हुए उनके नियमितीकरण की राह आसान कर दी थी। बता दें कि पीटीए शिक्षकों को सरकार पहले ही नियमित शिक्षकों के बराबर वेतन दे रही है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते सरकार इन्हें नियमित नहीं कर पा रही थी। अब सरकार ने इन्हे बड़ा तोहफा दिया है।

You missed