कुल्लू| हिमाचल प्रदेश के कुल्लू कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने कुल्लूवासियों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने भी नाटी डाली।नरेंद्र ठाकुर ने मंच पर पहुंचते ही एक के बाद एक पहाड़ी गीत गाए। उन्होंने बुरा लगा तेरा पाणी पीयूना, शाहुरा लाणा तेरे ग्राऊं, बसा दी बेशिए लागी नजरा, ठेके री आननी बोतला साजने, पोटु वालिए भानजिये, बोतला फुटी हाए रे नातिया, नचदे नाचदे बंगा चूटी ओ, रोक भाविए रोक भाविए, गाने गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी नरेंद्र ठाकुर के गानों पर नाचने को विवश हो गए। इसके बाद नरेंद्र ठाकुर ने ओ रीनू ओ रीनू तेरी, चि_ी पत्री आई ना, सूरज लागा दूबदा, बोतला फुटी हाए रै नातिया आदि गाने गाए। उनसे पहले लोक नृत्य सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी तथा किन्नौर के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इससे पूर्व फैशन शो में जला के पारंपरिक परिधानों के अलावा देश-प्रदेश के परिधानों का प्रदर्शन किया गया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ये रहेंगे मौजूद
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को ममता भारद्वाज, 23 मार्च बुधवार को नरेंद्र रंजन, 24 मार्च को किशन वर्मा, खुशबू व दीपक जनदेवा, 25 मार्च को पायल ठाकुर, 26 मार्च को कुलदीप शर्मा, 27 मार्च को ठाकुर दास राठी व 28 मार्च को गोपाल शर्मा तथा रमेश शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे। आठ दिनों तक चलने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकार लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
