Spread the love

शिमला। जिला हमीरपुर (Home District Hamirpur) को इस मर्तबा भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इस बात का जवाब सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कुछ इस तरह से दिया कि, उस जिला से केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। सारी बातें हमारे ध्यान में हैं, कैबिनेट में सदस्यों की संख्या की एक लिमिटेशन होती है, और ये जरूरी नहीं है कि किसी जिला से मंत्री ही बनकर विकास होता है, उससे हटकर भी होता है। हमारे लिए हमीरपुर महत्वपूर्ण जिला है, विकास की दृष्टि से जो कर सकते हैं सब कर रहे हैं। ये सवाल उनसे मीडिया ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता के दौरान पूछा था।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कैबिनेट में मुझे मिलाकर कुल 12 लोग हैं, इनमें 11 अन्य मेरी ही च्वाइस (My Choice) के हैं। संतुलित कैबिनेट है, सभी योग्य लोग हैं, हम निश्चित तौर पर 2022 में रिपीट करेंगे। उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि बहुत सारे विभाग मेरे पास है, उन्हीं में से नए मंत्रियों को विभाग अलॉट किए जाएंगे,जिससे मेरा भी बोझ कम होगा। विधानसभा के सत्र (Vidhansabha session) के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि कोरोना (Corona) के मामले देशभर में बढ़े हैं,इसलिए हमें अगस्त तक रूकना होगा, सितंबर में इस पर विचार किया जा सकता है।

You missed