शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की वजह से फंसे जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर कहा है कि अन्य राज्यों में फंसे लोगों को भी सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाए।वीरभद्र ने कहा कि लॉकडाउन से जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को बागवानी और कृषि कार्य करने का बहुत थोड़ा समय मिल पा रहा है। बर्फबारी की वजह से यह क्षेत्र शेष हिमाचल से पूरी तरह कट जाता है।
यहां के लोगों की आय का मुख्य साधन कृषि और बागवानी ही है। जनजातीय क्षेत्रों के लोग लॉकडाउन की वजह से अपने गांवों में नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को अपनी खेती की चिंता सता रही है।
