Spread the love

हमीरपुर। जिला के बिझडी कस्बे में कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति ने दिल्ली से आकर नाई से बाल भी कटवाए थे। जब यह सूचना स्वास्थ्य विभाग को लगी तो स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फूल गए। चूंकि अनुमान यह देखा जाता है कि गांव में जो नाई बाल काटते हैं उसमें एक ही कंगी व एक ही उस्तरे का इस्तेमाल होता है।

यहां बता दें कि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि व्यक्ति ने दुकान में जाकर बाल कटवाए थे या नाई को घर में बुलाकर बाल कटवाए थे। लेकिन गांव से संबंधित लोगों ने यह बताया है कि व्यक्ति ने 29 अप्रैल को दिल्ली से आकर गांव में बाल कटवाए थे। अब स्वास्थ्य महकमा यह जानना शुरू कर दिया है कि व्यक्ति ने किससे बाल कटवाए थे, उसके बाद किन-किन लोगों के नाई से बाल कटवाए थे।

You missed