Spread the love

सोलन। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील बातें करने व आपत्तिजनक फोटो मंगवाने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। लड़की के पिता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि कोई अनजान लड़का एक नकली फेसबुक आईडी बनाकर उनकी बेटी के मोबाइल पर उससे अश्लील बातें व अश्लील मैसेज कर रहा है।

अनजान लड़का बार-बार डरा धमका कर लड़की को ब्लैकमेल करने की बात कर रहा है। उन्होंने शिकायत में लिखवाया कि वह सोशल मीडिया पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।

You missed