Spread the love

शिमला। हिमाचल के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में दाखिल तबलीगी जमात से जुड़े तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पहली और दूसरी फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें रविवार को घर भेज दिया गया. बता से की ये तीनों मरीज निजामुद्दीन की मरकज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर हिमाचल के नालागढ़ लौट आए थे. विगत शनिवार को जांच में इन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया था.

जानकारी के अनुसार इनमें से दो जमाती नाबालिग हैं, जिनकी उमर 17-17 वर्ष है. वहीं, तीसरा जमाती 55 साल का है. ये तीनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मूल निवासी हैं.

आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर जनक राज ने बताया कि तीनों संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. उसके बाद तीनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है

You missed