रामपुर। ननखड़ी क्षेत्र के झिझनू से 21 वर्षीय विवाहित युवती रहस्यमय तरीके से लापता है। लड़की के पिता ने पुत्री के ससुराल वालों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है । लड़की के परिजन पुलिस कारवाही से भी नाखुश है। उन्होंने सोमवार तक सकारात्मक प्रयास न किए जाने की सूरत में धरना देने की बात कही है। लड़की के पिता महेंद्र सिंह ने ननखड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया है कि 28 अप्रैल से उन की बेटी लापता है। उपमंडल रामपुर के थाना ननखड़ी के गांव बनोगा डाकघर जाहु निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया हैकि उन का दामाद अनूप और अनूप का बाप हीरा सिंह का व्यवहार उन की पुत्री के प्रति सकारात्मक नही था ।
यहां तक की लड़की के ससुर पर लड़की से परिवार की अनुपस्थिति में छेड़खानी के भी कथित आरोप लगाए है। शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री का 28 अप्रैल से कुछ भी पता नहीं चल पाया है, जोकि उस दौरान अपने ससुराल में ही थी । लड़की का पति 6 माह से अपने घर नही गया और अक्सर उसका पति लड़की के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। लड़की के पिता ने बताया की पुत्री की सास से जानकारी प्राप्त हुई कि उसका बेटा अनुपम अपनी नितिका की दूध पीती बेटी जो बीमार थी को लेने घर आया था और उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। लेकिन उन्होंने नितिका वापस घर भेज दिया और माँ का दूध पीने वाली छोटी बच्ची को अपने साथ ले गए। सास के अनुसार अनुपम ने फिर नितिका को फोन पर मेसेज भेजकर चकटी केलिए बुलाया और कहा कि बच्ची रो रही है।
जैसे ही नितिका चकटी पहुंची उसके बाद से उसके बारे में कोई भी जानकारी किसी के पास नहीं है। जबकि अनुपम छह माह से घर भी नहीं आया था और न की फोन करता था। लापता पुत्री के पिता ने कहा कि पहले भी उसका पति कई बार नितिका के साथ लड़ाई झगड़ा करता था और नितिका ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। उन्होंने यह बताया कि जब पुत्री की सास घर नहीं होती थी तो उसका ससुर उसके साथ अश्लीन हरकते करता था। जिस कारण उन्हें शक है कि अनुपम के घरवालों ने नितिका को मार दिया है या फिर गायब कर किसी अज्ञात स्थान पर रख दिया है।
उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई के पुत्री जल्द जल्द से खोज कर लौटाई जाए । लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए। नितिका के चाचा जोगिंद्र ने बताया कि पुलिस इस मामले में ढील बरतती है तो वे सोमवार को ननखड़ी थाने के बाहर धरना देगे।इस घटनाक्रम बारे एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि ननखवड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
