Spread the love

सरकाघाट। जिला मंडी में लगातार दूसरे दिन कोरोना का मामला सामने आया है. सोमवार को जोगिंद्रनगर में कोरोना मिलने के बाद अब सरकाघाट में कोरोना का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि 21 साल का युवक है. युवक दिल्ली से सरकाघाट लौटा था और शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में युवक की मौत हो गई है.जानकारी के अनुसार, युवक किडनी की बीमारी से जूझ रहा है और इसकी के चलते इसे सरकाघाट अस्पताल लाया गया था.

यहां इसका सैंपल लिया गया और बाद में युवक को डायलिसिस के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था. युवक के सैंपल की जांच मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में की गई है, जो कि पॉजिटिव आई है. मंडी प्रशासन ने आईजीएमसी को सूचना भेज दी है. वहीं, अब शिमला में युवक की मौत हो गई है.

You missed