Spread the love

ऊना। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री द्वारा खुद को आईसोलेट करने की जानकारी मिल रही है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की आशंका जताई है और खुद को घर पर ही आईसोलेट किया है। इस संबंध में मुकेश अग्निहोत्री ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि जनप्रतिनिधि के नाते अपनी भूमिका निभाते हुए उन्हें एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने की आशंका है।

हालाँकि, सोशल दूरी बरकरार थी और मैं पूर्ण तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं ,लेकिन समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करते हुए खुद को आगामी सूचना तक घर पर आईसोलेट कर लिया है।बता दें हरोली विधानसभा क्षेत्र के ही पंजाब पुलिस के जवान के संपर्क में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आये थे। पंजाब के माहिलपुर में तैनात पुलिस कर्मी अब कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस कर्मी अधिकतर घर से ही डयूटी के लिए आता जाता है।

हालांकि मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर बताया है कि जिस दिन उनकी उससे मुलाकात हुई थी, उनकी सोशल दूरी बरकरार थी, लेकिन नियमों का पालन करते हुए उन्होंने खुद को सेल्फ होम आइसोलेट कर लिया है।

You missed