Spread the love

शिमला। राजधानी में एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है. युवक 9 जून को दिल्ली से शिमला लौटा है. दिल्ली से लौटने के बाद इस व्यक्ति को शिमला के सांगटी में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था. 32 साल का यह व्यक्ति मूलतः दिल्ली का रहने वाला है और शिमला के एजी ऑफिस में बतौर डाटा ऑपरेटर काम करता है. 9 जून को यह व्यक्ति दिल्ली से शिमला अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने वापस पहुंचा थाय. युवक का सैंपल आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई है. अब युवक को मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है.

शिमला में अब कुल केस 22 हो गए है, जिनमें से आठ केस एक्टिव हैं और 11 मरीज ठीक हुए हैं.हैरानी की बात है कि पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति के पॉजिटिव आने की जानकारी सांझा कर दी है, लेकिन आईजीएमसी प्रशासन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी. ऐसा पहली बार नहीं है कि आईजीएमसी प्रबंधन की ओर से जानकारी सांझा नहीं की गई हो, इससे पहले भी अस्पताल प्रबंधन जानकारी देने में आनाकानी करता है.

You missed