Spread the love
सोलन। 108 राष्ट्रीय एम्बुलेंस कर्मियों को कोविड काल में भी उनकी मेहनत का मेहनताना नहीं मिल पा रहा। गौरतलब है की इस वैश्विक महामारी के समय में फ्रंट फुट पर कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मानदेय ना मिलने के कारण कर्मचारियों को रोजी रोटी की चिंता सताने लगी है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष पनपने लगा है। जहां एक तरफ 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना काल में लोगों को सेवाएं दे रहे है।

वहीं कंपनी प्रबंधन अपने कर्मचारियों व उनके परिवार वालों का ध्यान नहीं रख रही है।जब इस बारे में जीवीके के प्रोग्राम ऑफिसर आकाश दीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिल बनाकर सरकार को भेज दिया गया है लेकिन अभी तक वहां से पैसा जारी नहीं हुआ है। चाहे जो भी कुछ हुआ हो जीवीके कंपनी को इस महामारी के समय अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन देना चाहिए ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त होकर अपनी सेवाएं दे सके।

You missed