नगरोटा बगवां। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन से कुछ दुरी पर रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की अदजली लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है । रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है । मौके पर पंहुचे रेलवे पुलिस के अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है तथा लाश की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
यह भी तथ्य जुटाए जा रहे हैं कि इसकी हत्या हुई है या कोई और मामला है । उन्होंने कहा कि शीघ्र फोरेंसिक टीम मौके पर पंहुच कर जांच करेगी। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
