Spread the love

शिमला। हिमाचल कैबिनेट सब कमेटी में चर्चा के बाद अब इस प्रस्ताव को 23 मई को प्रस्तावित कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 24 मई से परिवहन सेवाएं शुरू हो सकती है। हिमाचल में 90 फीसदी बसें चलाने के एचआरटीसी व परिवहन विभाग तैयार है। अभी जिलों में यह सेवाएं शुरू होंगी। शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले भी बढ़ रहे हैं लेकिन इसके साथ में अब धीरे-धीरे विभाग खुल रहे हैं, उद्योगों में कार्य शुरू हो गया हैं।

वहीं, बाजार खुल गए हैं और लोगों की आवजाही बढ़ रही है। ऐसे में अब आवश्यकता महसूस की जा रही है कि बसों का संचालन शुरू किया जाए। लेकिन प्रदेश में कितने प्रतिशत यात्रियों के साथ बसें चलाई जाएंगी, इस पर कैबिनेट में विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बस किराया बढ़ाने को लेकर कहा कि कोरोना संकट के चलते विश्व में आर्थिक व्यवस्था बिगाड़ दी है। हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में सभी को मिलकर ही इस बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था में सुधार करना होगा।

You missed