Spread the love

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में कोरोना का कहर लगातार जारी है. पिछले 24 घंटों में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है और 25 नए केस आए हैं. तीन विधायक क़वारन्टीन (Qaurantine) किये गए हैं. 24 घंटों में तीन पुरुष और एक महिला ने कोरोना के चलते दम तोड़ा है.

24 घंटों में शिमला शहर से 25 नए मामले: 24 घंटों में जिला शिमला में कोरोना के 25 नए मामले दर्ज किए गए. आईजीएमसी अस्पताल में फ्लू ओपीडी से करीब 10 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इनमें शांखली से 47 बर्षीय व्यक्ति, कसुम्पटी के 56 साल के बुजुर्ग, छोटा शिमला के 58 साल के बुजुर्ग, विकासनगर के 35 साल के व्यक्ति, भट्टाकुफर के 28 वर्षीय युवक, शिमला के 42 वर्षीय व्यक्ति, संजौली से एक व्यक्ति, दूधली से 42 वर्षीय महिला और टूटू से 49 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं.

तीन विधायक क्वारन्टीन: कोरोना वायरस महामारी ने विधानसभा में हलचल मचा दी है. भाजपा विधायक रीता धीमान कोरोना पॉजिटिव आई थी. मंगलवार को 3 विधायक क्वारन्टीन हो गए है. क्वारन्टीन हुए विधायक में भोरंज के बीजेपी की विधायक कमलेश कुमारी, चम्बा के बीजेपी के विधायक पवन नैय्यर, बल्ह विधानसभा क्षेत्र मंडी के विधायक इंद्र सिंह गांधी शामिल है. ये तीनो विधायक पॉजिटिव आई रीता धीमान के सम्पर्क में आए है. विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इनके क्वारन्टीन होने की पुष्टि की है.

You missed