Spread the love

बंजार। क्षेत्र में एक मकान आग की लपटों के बीच पूरी तरह राख हो गया। आग की ये घटना तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कलवारी के अड्डेशा गांव में आज सुबह सामने आई। दिले राम पुत्र डीने राम के दो मंजिला मकान में आग की लपटें उठीं देखकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए जिन्होंने आग को काबू करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि देखते ही देखते दिले राम का आठ कमरों वाला लकड़ी का मकान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया।इसके साथ ही लगते चेत राम पुत्र लाजू राम के मकान को भी इस आग की घटना से आंशिक नुकसान हुआ है।

अग्निशमन दस्ते और गांववासियों के सहयोग से इस मकान और देवता के मंदिर को बचा लिया गया है।जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।आग की घटना में किसी भी तरह का जान-माल नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दिले राम के मकान के आठ कमरे पूरी तरह से जल कर राख हो गए हैं। घटना के समय घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं थे, वे सभी अपने-अपने दैनिक कार्यों के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए, जो आग के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। इस आग की घटना से दिले राम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

You missed