Spread the love

ऊना।जिला के महिला थाना ऊना के तहत हरोली में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ के साथ दुराचार हुआ है। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। मामले को लेकर परिजनों ने हरोली थाना के बाद महिला थाना ऊना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश भी की, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।बता दें कि बिहार का रहने वाला परिवार पिछले काफी दिनों से हरोली में रह रहा है। जिसकी 13 वर्षीय बेटी भी है।

परिजनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 19 जून सुबह दस बजे व शाम चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक फार्म पर पानी देने गई। जहां पर बिहार के के ही 35 वर्षीय व्यक्ति ने सुबह व शाम दोनों समय गलत काम किया। जिसकी जानकारी नाबालिगा ने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।

You missed