Spread the love

नाहन। जिले के क्षेत्र हरिपुरधार में मीट की दुकान में काम करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने दिव्यांग से कुकर्म का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इसी दुकान में काम करने वाले एक दिव्यांग ने कुकर्म की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पीड़ित युवक के अनुसार आरोपी ने दो बार उससे कुकर्म किया। ये बात किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित दुकान के मालिक के साथ शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा।

पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धौलटा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

You missed