शिमला/सोलन। शनिवार को हुई बारिश-बर्फबारी से एक बार फिर यातायात प्रभावित हुआ है। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद शिमला के कुफरी में भारी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, इस कारण शिमला से नारकंडा एनएच पांच पर आवाजाही बंद हो गई है। बता दे कि सोलन जिला में भारी ओलावृष्टि से फसलों को नुक्सान की सूचना भी है।
मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। ऐसे में अगर कल भी बारिश-बर्फबारी होती है तो लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
