शिमला | हिमाचल प्रदेश के किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने पर सरकार 23.60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। अनाज, दाल, तिलहन, चारा, आलू, अदरक और हल्दी के अलावा अन्य बीजों पर किसानों को अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के आदेशों पर कृषि विभाग 17 हजार क्विंटल बीज तैयार करवा रहा है। किसानों को खाद की किल्लत पेश न आए, इसके लिए 2 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च होंगे।
‘वर्ष 2023-24 में 60 हजार किसानों को बीज आवंटित’
