पालमपुर। आज जिला में तीन कोरोना पाॅजिटिव के नए मामले आए हैं। यह मामले पंचरूखी, मझाकरा (दौलतपुर कांगड़ा) व पपरोला से सामने आए हैं। पंचरूखी में 50 वर्षीय एक पुलिस कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाया गया है। अभी तक पुलिस कांस्टेबल की ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। पुलिस कांस्टेबल पंचरूखी थाने में तैनात है। पॉजिटिव आने के बाद पंचरूखी थाने को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने की है।
एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि पिछले कल पालमपुर में आईएलआई के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें पंचरूखी क्षेत्र का एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति पुलिस में तैनात है। पुलिस कांस्टेबल है। ट्रेवल हिस्ट्री का अभी पता नहीं है। उक्त कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के एरिया में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि पपरोला क्षेत्र के कोरोना पाॅजिटिव की भी अभी तक ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहीं चल पाया है। मझाकरा वाला 10 मई को जालंधर से लौटा है।
