Spread the love

सुबह की सैर के लिए समय प्रातः 05.30 बजे से प्रातः 07.00 तक

सोलन।जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत कफ्र्यू ढील के समय में परिवर्तन सम्बन्धी आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 26 अप्रैल, 2020 (रविवार) से जिला सोलन में सुबह की सैर के लिए प्रातः 05.30 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक कफ्र्यू में ढील रहेगी। इस अवधि में सभी को मास्क पहनना होगा, अन्य नियमों सहित सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करना होगा।
27 अप्रैल, 2020 (सोमवार) से जिला सोलन में कफ्र्यू ढील का समय बढ़ाकर प्रातः 08.00 बजे से दिन में 12.00 बजे तक कर दिया गया है।  
यह आदेश कन्टेनमेंट जोन पर लागू नहीं होंगे। 
आदेशों की अवहेलना पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269, 270 तथा 188 के तहत कार्रवाही की जाएगी।

You missed