सोलन। जिले के कसौली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने घर में घुसकर महिला को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार उम्र 37 साल निवासी नाबीपुर, गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार आरोपी महिला के घर में जबरन घुस गया और पिस्तौल तान दी। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद की है। कसौली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला नंबर 86/2026 दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी का महिला से क्या संबंध था और वह हथियार लेकर क्यों आया था। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का एंगल सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *