Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला की होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी गीतांजलि ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाले आगामी टेबल टेनिस स्कूल नेशनल गेम्स के लिए गीतांजलि का चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से आर्य समाज स्कूल में खुशी का माहौल है।

गीतांजलि ने इंदिरा गांधी खेल परिसर से अपने खेल सफर की शुरुआत की थी। पहली बार अंडर-14 स्कूल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उन्होंने राज्य स्तरीय मुकाबले में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन किया। इसके दम पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि पर आर्य समाज स्कूल की ओर से आज सुबह 11 बजे गीतांजलि को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed