शिमला। सोलन में 5 मामले मिलने के बाद अब कांगड़ा में 6 नए मामले पाए गए हैं। इसमें एक 40 वर्षीय महिला है जबकि नूरपुर का रहने वाला 54 वर्षीय चालक भी शामिल है। इंदौरा व नगरोटा के रहने वाले 24 और 21 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जयसिंहपुर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। 36 साल का पॉजिटिव पाया गया शख्स भवारना का रहने वाला है।इन संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी हुई है इन्हें भी परोर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था।
उधर स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव निपुण जिंदल ने कांगड़ा में कोरोना के 6 नए मामले मिलने की पुष्टि की है।
