शिमला। लाखो रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो वायरल होने के मामले में विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है. इस अधिकारी से विजिलेंस टीम पूछताछ कर रही है. बता दें कि बुधवार को यह ऑडियो वायरल हुआ था और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है.
सूत्रों के अनुसार, अब विजिलेंस ने स्वास्थ्य अधिकारी को हिरासत में लिया है. बुधवार रात को ही विजिलेंस ने अधिकारी को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रह है. हालांकि, इस संबंध में अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है.
